Pages


Top Stories

Tuesday, January 26, 2010

हर व्यक्ति एक रचनात्मक कार्य हाथ में ले - श्री चौहान

मुख्यमंत्री द्वारा नागरिकों को गणतंत्र दिवस की बधाई

मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने गणतंत्र दिवस पर प्रदेश के समस्त नागरिकों को हार्दिक बधाई दी है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि उनकी इस राष्ट्रीय पर्व पर यह अपेक्षा है कि गणतंत्र दिवस से प्रदेश के विकास के लिये प्रत्येक नागरिक अपनी भागीदारी सुनिश्चित करे। गण और तंत्र न सिर्फ करीब आयें बल्कि उनमें सामंजस्य भी बढ़े। इसके लिये सभी मिलकर कार्य करें।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति प्रदेश को आगे बढ़ाने के लिये रचनात्मक कार्यों जैसे सार्वजनिक स्वच्छता, बिजली की बचत, जल संरक्षण, सामाजिक कुरीतियों की समाप्ति और नशामुक्ति में से कोई एक कार्य हाथ में ले और अपने कर्त्तव्यपालन पर पूरा ध्यान दे। इन प्रयासों से निश्चित ही मध्यप्रदेश अग्रणी प्रांत बन जायेगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने गणतंत्र दिवस से प्रारंभ मध्यप्रदेश बनाओ यात्रा में भी आम जन के सहयोग की अपेक्षा की है।

0 comments:

Related Posts with Thumbnails
 
Blog template by mp-watch.blogspot.com : Header image by Admark Studio