15 सप्ताह के विशेष आधारभूत प्रशिक्षण
भारत सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा आर.सी.व्ही.पी. नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी भोपाल में भारतीय पुलिस सेवा (आई.पी.एस.) के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अन्य अखिल भारतीय सेवाओं के अधिकारियों का 15 सप्ताह के विशेष आधारभूत प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है।महानिदेशक प्रशासन अकादमी भोपाल डॉ. संदीप खन्ना ने जानकारी दी है कि शनिवार 16 जनवरी 2010 से प्रारंभ होने वाले इस प्रशिक्षण में 2002 से 2006 बैंच के 92 आई.पी.एस. अधिकारियों सहित भारतीय वन सेवा, इंडियन पोस्टल सर्विसेज, भारतीय रक्षा संपदा आदि सेवाओं के कुल 116 अधिकारी भाग लेंगे।
0 comments:
Post a Comment