Pages


Top Stories

Wednesday, January 6, 2010

रबी सीजन में 13.81 लाख मेट्रिक टन रसायन उर्वरक की आपूर्ति

केन्द्रीय कृषि मंत्रालय से यूरिया की आपूर्ति 15 जनवरी तक
प्रदेश में किसानों को रबी सीजन के दौरान रसायन उर्वरक मिल सकें इसके लिये किसान कल्याण विभाग द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। किसानों को अब तक 13.81 लाख मैट्रिक टन रसायन उर्वरक का वितरण किया जा चुका है। 
इसमें यूरिया 7.71 लाख मैट्रिक टन, डीएपी 3.39 लाख मैट्रिक टन, कॉम्पलेक्स एक लाख पांच हजार मैट्रिक टन, सुपर फास्फेट एक लाख 28 हजार मैट्रिक टन एवं पोटाश 30 हजार मैट्रिक टन किसानों को वितरित किया गया है। 
प्रदेश में किसानों द्वारा रबी की बोनी का कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है। केन्द्रीय कृषि मंत्रालय से यूरिया की आपूर्ति 15 जनवरी तक प्रदेश को प्राथमिकता पर करने का अनुरोध किया गया है ताकि किसानों को गन्ना के लिये आवश्यकतानुसार यूरिया उपलब्ध हो सके।
रबी सीजन में किसानों को संस्थागत स्रोतों से 4.30 लाख क्विंटल एवं निजी स्रोतों से 3.35 लाख क्विंटल प्रमाणित बीज उपलब्ध कराया गया। रबी सीजन में किसानों को 18 लाख 17 हजार कल्चर पैकेट का भी वितरण किया गया।

0 comments:

Related Posts with Thumbnails
 
Blog template by mp-watch.blogspot.com : Header image by Admark Studio