दस प्रमुख बिन्दुओं पर केन्द्रित रही समीक्षा
मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने आज पूरा दिन राज्य मंत्रालय में बिताकर 12 शासकीय विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठकों में विभागीय कामकाज की समीक्षा की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आज की बैठकों में इन सभी विभागों को वर्ष 2010 में सामान्य योजनाओं और कार्यक्रमों के क्रियान्वयन के अलावा विभागीय कार्य से संबंधित एक प्राथमिक और नया कार्य शुरू करने को कहा।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आज ग्रामीण विकास, वन, ऊर्जा, नर्मदा घाटी विकास, वाणिज्य एवं उद्योग, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, स्कूल शिक्षा, अनुसूचित जाति कल्याण, अनुसूचित जनजाति कल्याण, आवास-पर्यावरण, राजस्व और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की बैठक ली।मुख्यमंत्री ने इन बैठकों में प्रमुख रूप से मंथन की विभागीय अनुशंसाओं पर अब तक हुई कार्रवाई, विभागाध्यक्ष द्वारा किये गये निरीक्षण और भ्रमण, दैनिक डायरी का संधारण, भारत शासन से धनराशि प्राप्त करने के विशेष विभागीय प्रयास, बजट आवंटन और व्यय की स्थिति, कैडर मैनेजमेंट, विभाग से संबंधित मुख्यमंत्री की घोषणाओं के क्रियान्वयन की स्थिति, आइडियाज फॉर सी.एम. वेबसाईट पर प्राप्त विभाग से संबंधित आइडियाज के क्रियान्वयन, मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित विभिन्न वर्गों की पंचायतों के निर्णयों पर अमल और अन्य बिंदुओं जिन्हें विभाग ने प्राथमिकता देना चाही, की समीक्षा की। इसके अलावा इन बैठक में विभागों में निवेश वृद्धि के प्रयासों पर भी चर्चा की गई।
0 comments:
Post a Comment