विभागों से कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा
राज्य शासन ने स्थायी आदेशों की गार्ड फाईल का रखरखाव करने संबंधी निर्देशों का सभी विभागों से कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा शासन के समस्त विभागों, विभागाध्यक्षों, संभागायुक्तों, कलेक्टर और जिला पंचायत के सीईओ को निर्देश जारी किये गये हैं।
निर्देश में कहा गया है कि उनके द्वारा अपने अधिनस्थ कार्यालयों/अधिकारियों से स्थायी आदेशों की गार्ड फाईल का संधारण संबंधी आदेश का प्राथमिकता पर क्रियान्वयन सुनिश्चित कराया जाये।
इस आदेश के साथ राज्य शासन द्वारा सभी अधिकारियों को मंत्रालयीन कार्यप्रणाली पुस्तिका के अध्याय 13 में अंकित संबंधित निर्देश की प्रतियां भेजी गई हैं।
इस आदेश के साथ राज्य शासन द्वारा सभी अधिकारियों को मंत्रालयीन कार्यप्रणाली पुस्तिका के अध्याय 13 में अंकित संबंधित निर्देश की प्रतियां भेजी गई हैं।
0 comments:
Post a Comment