Pages


Top Stories

Friday, December 4, 2009

जैविक नीति तैयार करने के लिये गठित समिति की बैठक आज

 किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया की अध्यक्षता में 
मध्यप्रदेश में जैविक नीति तैयार करने के लिये किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया की अध्यक्षता में एक समिति गठित की गई है।
समिति की दूसरी बैठक 4 दिसम्बर को भोपाल के नजदीक शासकीय कृषि प्रक्षेत्र फन्दा में प्रात: 11.30 बजे आयोजित की गई है। समिति में कृषि से जुड़े विशेषज्ञों को शामिल किया गया है। राज्य शासन द्वारा गठित समिति को 45 दिन में नवीन जैविक नीति का प्रारूप सौंपने के लिये कहा गया है।
समिति की पहली बैठक 5 नवम्बर को भोपाल के अरेरा हिल्स स्थित किसान भवन में सम्पन्न हुई थी। बैठक में शामिल सदस्यों ने जैविक खेती के संबंध में अनेक उपयोगी सुझाव दिये थे।

0 comments:

Related Posts with Thumbnails
 
Blog template by mp-watch.blogspot.com : Header image by Admark Studio