विश्व बैंक दक्षिण एशिया क्षेत्र द्वारा घोषित
मध्यप्रदेश में संचालित जिला गरीबी उन्मूलन परियोजना को विश्व बैंक के प्रतिष्ठित दक्षिण एशिया वाइस प्रेसीडेंट टीम अवार्ड के लिए चुना गया है। यह अवार्ड डी.पी.आई.पी. परियोजना के प्रथम चरण के सफल और परिणाममूलक क्रियान्वयन एवं द्वितीय चरण की प्रभावी तैयारियों के लिए विश्व बैंक दक्षिण एशिया क्षेत्र द्वारा घोषित किया गया है।विश्व बैंक के टास्क टीम मैनेजर श्री नेथन बेलट ने इस उपलब्धि के लिए डी.पी.आई.पी. के राज्य परियोजना समन्वयक श्री डी.पी. आहूजा एवं तत्कालीन परियोजना समन्वयक डॉ. रवीन्द्र पस्तोर सहित परियोजना में कार्यरत राज्य, जिला एवं संकुल स्तरीय टीम को बधाई दी है।
इसी प्रकार विश्व बैंक से मध्यप्रदेश के लिए तत्कालीन टास्क टीम मैनेजर श्री लुइस कांस्टेंटिनो एवं श्री मार्टिन वेन न्यूकूप को भी बधाई दी गई है।
उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश के चुने हुए 14 जिलों के 53 विकासखण्डों के अंतर्गत लगभग 3 हजार गाँवों में संचालित डी.पी.आई.पी. परियोजना का प्रथम चरण हाल ही में पूर्ण होकर परियोजना के द्वितीय चरण का काम प्रारम्भ हो गया है।

0 comments:
Post a Comment