मुख्यमंत्री श्री चौहान से मिले आष्टा, जावर और कोठरी नगरीय निकाय प्रतिनिधि
जना देश का सम्मान रखे। श्री चौहान आज दोपहर निवास पर आष्टा के विधायक श्री रणजीत सिंह गुणवान के नेतृत्व में आये आष्टा, कोठरी और जावर के नगरीय निकायों के नव-निर्वाचित प्रतिनिधियों को सम्बोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सभी जन-प्रतिनिधियों को जन-अपेक्षाओं पर खरा उतरने का संकल्प भी दिलाया। उन्होंने सभी को निर्वाचन की बधाई भी दी। इस अवसर पर कोठरी नगर पंचायत के 3 निर्दलीय पार्षद सर्वश्री रामगोपाल मालाकार, धरमसिंह सक्ती और राधेश्याम ने भी मुख्यमंत्री श्री चौहान का स्वागत किया।
मुख्यमंत्री श्री चौहान से मिलने वालों में आष्टा के पार्षदगण क्रमश: ऋतु आनन्द जैन, धनरूपमल जैन, कमलेश जैन, पंकज यादव, नीलेश खण्डेलवाल, भविष्य भट्ट, अफसर अकीला बी, पर्वत पतरोलिया, बाबू मालवीय और माखन गिरिजा कुशवाह शामिल थे।
मुख्यमंत्री श्री चौहान से मिलने वालों में आष्टा के पार्षदगण क्रमश: ऋतु आनन्द जैन, धनरूपमल जैन, कमलेश जैन, पंकज यादव, नीलेश खण्डेलवाल, भविष्य भट्ट, अफसर अकीला बी, पर्वत पतरोलिया, बाबू मालवीय और माखन गिरिजा कुशवाह शामिल थे।
कोठरी नगर पंचायत की नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती प्रीति युवराज सिंह और पार्षद सर्वश्री प्रहलादसिंह पंजाबी, महेन्द्र सिंह, दिनेश माहेश्वरी, लाखनसिंह पठार, देवकरण पहलवान, सजनसिंह और कैलाश मालवीय भी मुख्यमंत्री से मिले। जावर नगर पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती अनीता परिहार और पार्षद सर्वश्री कृपालसिंह एडव्होकेट, योगेन्द्र भावसार, मीरा बाई, सुमित्राबाई, सुमनदेवी, सुमनबाई, बाबू खाँ, असलम खाँ, मधु ठाकुर और सुनीता देवी भी मुख्यमंत्री श्री चौहान से मिलने वालों में शामिल थे।
0 comments:
Post a Comment