Pages


Top Stories

Tuesday, December 29, 2009

अनसुलझे गंभीर आपराधिक मामलों के लिए हर जिले में विशेष सेल

अपराधों का खात्मा विशेष प्रकोष्ठ की रिपोर्ट के बाद ही लगेगा

गृह मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता ने प्रदेश में पिछले माह में घटित ऐसे गंभीर आपराधिक मामलों की पतासाजी के लिए प्रत्येक जिले में एक विशेष सेल गठित करने के आदेश दिये हैं, जो अभी तक सुलझे नहीं है।

पुलिस महानिदेशक को जारी आदेश में गृहमंत्री ने कहा है कि यह सेल ऐसे मामलों की तत्परता से विवेचना करे। अच्छे विवेचक को समुचित रूप से पुरस्कृत भी किया जाएगा। श्री गुप्ता ने कहा कि भविष्य में इस प्रकार के अपराधों का खात्मा विशेष प्रकोष्ठ की रिपोर्ट के बाद ही लगाया जाए।
श्री गुप्ता ने पुलिस महानिदेशक से कहा है कि हत्या, बलात्कार, डकैती, लूट, अपहरण, चोरी आदि के अनेक गंभीर अपराध अनसुलझे रह गये हैं। इससे जनता के बीच पुलिस की छवि नकारात्मक बन रही है। निश्चित ही पुलिस अधिकारियों द्वारा इन मामलों को सुलझाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन पर्याप्त सफलता नहीं मिल रही है।
गृहमंत्री ने पुलिस महानिदेशक को भी समय-समय पर इस विवेचना की समीक्षा कर उसकी स्थिति से उन्हें अवगत कराते रहने को कहा है। उन्होंने कहा कि इसके परिणाम निश्चित रूप से सकारात्मक आएंगे और पुलिस के प्रति जनता का विश्वास भी बढ़ेगा।

0 comments:

Related Posts with Thumbnails
 
Blog template by mp-watch.blogspot.com : Header image by Admark Studio