मध्यप्रदेश में ई-गवर्नेंस के क्षेत्र में न केवल नए-नए प्रयोग हो रहे हैं बल्कि उनके सकारात्मक परिणाम भी सामने आ रहे हैं। इनफर्मेशन कम्यूनिकेशन टेक्नालाजी (आईसीटी) को प्रोत्साहित करने के लिए साउथ एशिया का प्रतिष्ठित ई-गर्वनेंस मंथन अवार्ड 2009 का इस मर्तबा विजेता मध्यप्रदेश बना है।
मध्यप्रदेश सरकार के चार विभागों को उनके कामकाज व गुण-दोष के आधार पर ई-गवर्नेंस अवार्ड विजेता घोषित किया गया है। इसी के साथ राज्य के चार विभाग ई-गवर्नेंस के माध्यम से सुशासन प्रदान करने में अग्रणी बन गए हैं। इस तथ्य को न केवल अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रेखांकित किया गया है बल्कि मान्यता भी मिली है।
केन्द्रीय संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री श्री सचिन पायलट ने साउथ एशिया के प्रतिष्ठित मंथन अवार्ड 2009 शनिवार 19 दिसम्बर 2009 को नई दिल्ली में एक सम्मेलन के दौरान प्रदान किए। मध्यप्रदेश के आई.टी. व मुख्यमंत्री के सचिव श्री अनुराग जैन, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री अनिल ओबेराय, एएमआर की ओर से श्री मृदुल खरे, एसके यादव, उच्च शिक्षा विभाग की ओर से संजय झा व स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से सुनील जैन ने अवार्ड प्राप्त किए।
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश में ई-उन्नति पर केन्द्रित एमपीपोस्ट द्वारा प्रकाशित मध्यप्रदेश ई-एडवांसमेंट विशेषांक का विमोचन भी किया। न्यूज पोर्टल www.mppost.org मंथन अवार्ड का सहयोगी व ऑनलाइन मीडिया पार्टनर है।

इस अवसर पर मध्यप्रदेश के आई.टी. व मुख्यमंत्री के सचिव श्री अनुराग जैन, श्री विमल जुल्का आयुक्त मध्यप्रदेश, नई दिल्ली, एमपीपोस्ट के संपादक श्री सरमन नगेले, श्री देवरत्न शर्मा, ओएसडी मध्यप्रदेश नई दिल्ली उपस्थित थे। विशेषांक में मध्यप्रदेश में ई-उन्नति, प्रमुख आई.टी. परियोजनाओं, प्रदेश में अनुप्रयोगों सहित मध्यप्रदेश में आईसीटी के विभिन्न जनउपयोगी प्रयासों का समावेश किया गया है।
भारत सरकार के संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सहयोग से डिजिटल इंपावरमेंट फांउडेशन द्वारा विकास के लिए डिजिटल को शामिल किए जाने विषय पर 18 एवं 19 दिसम्बर 2009 को नई दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन के दौरान जनमानस में पहुंच के लिए आईसीटी मेला का भी आयोजन किया गया।
मंथन अवार्ड के सहयोगी व ऑनलाइन मीडिया पार्टनर एमपीपोस्ट के अनुसार ई-गर्वनेंस के लिये दिया जाने वाला साउथ एशिया का प्रतिष्ठित मंथन अवार्ड 19 दिसम्बर 2009 को नई दिल्ली में 30 राज्यों व आठ देशों के लगभग एक हजार प्रतिभागियों व चेंपियन तथा इनफर्मेशन कम्यूनिकेशन टेक्नालाजी (आईसीटी) के विशेषज्ञों की मौजूदगी में सम्मेलन के दूसरे दिन समापन अवसर के मुख्य अतिथि केन्द्रीय सूचना प्रोद्योगिकी एवं संचार राज्य मंत्री श्री सचिन पायलट ने प्रदान किए।

गौरतलब है कि इस सम्मेलन में भारत, अफगानिस्तान, बाग्लादेश, भूटान, नेपाल, पाकिस्तान और श्रीलंका से 380 नामांकन आये थे। ज्यूरी ने 45 नामांकनों को विजेता घोषित किया। भारत के विभिन्न राज्यों से 293 नामंकन आये थे। जिनमें से मध्यप्रदेश ने सर्वाधिक चार अवार्ड हासिल कर विजेता राज्य बना है।
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश में ई-गर्वनेन्स के क्षेत्र में लगातार नये-नये प्रयास और प्रयोग हो रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान की मंशा है कि आमजन को सुविधायें सरलता से और तुरंत बिना किसी बाधा के कैसे मिले, इस दिशा में म.प्र. का आईटी विभाग निरंतर प्रयास कर रहा है। ई-गर्वनेंस के चार अवार्ड मध्यप्रदेश के खाते में आने पर राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व आईटी मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय तथा आई.टी. विभाग के सचिव व मुख्यमंत्री के सचिव श्री अनुराग जैन ने विजेता विभागों की टीम को बधाई दी है।
अवार्ड ज्यूरी म.प्र. में आईटी के संदर्भ में अपनाये गये कार्यशील एवं सम्पूर्णात्मक दृष्टिकोण और म.प्र. में विकास की नीति के साथ आईटी की संलग्नता से न केवल काफी प्रभावित हुई, बल्कि बिजली विभाग की परियोजना ऑटोमेटिक मीटर रीडिंग (एएमआर) को बेस्ट ज्यूरी अवार्ड विजेता घोषित किया गया है। मध्यप्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग के ई-संवाद व स्कूल शिक्षा विभाग के एमपीस्टेट एज्यूकेशन पोर्टल को तथा वन प्रबंधन में मोबाईल गवर्नेंस पर आधारित फायर एलर्ट सिस्टम को समग्र प्रदर्शन के आधार पर साउथ एशिया का मंथन अवार्ड 2009 विजेता घोषित किया गया है।

0 comments:
Post a Comment