Pages


Top Stories

Thursday, December 10, 2009

सैनिक सम्मेलन में 49 हजार 500 रूपये की राशि वितरित

पूर्व सैनिकों का मासिक सम्मेलन आयोजित
जिला सैनिक कल्याण कार्यालय भोपाल में आज पूर्व सैनिकों का मासिक सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें द्वितीय विश्वयुद्ध के 33 वीर सैनिकों एवं उनकी विधवाओं को शासन की ओर से डेढ़ हजार रूपये प्रत्येक के मान से 49 हजार 500 रूपये की राशि वितरित की गई।कार्यक्रम में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी विंग कमाण्डर अरूण पुरी (सेवानिवृत्त) ने पूर्व सैनिकों की समस्याओं के संबंध में विस्तार से जानकारी प्राप्त की और उनके निराकरण के लिये शासन-प्रशासन स्तर पर समुचित कार्रवाई करनें आश्वस्त किया।
इस अवसर पर श्रीमती निर्मला शर्मा, शहीद केप्टैन देवाशीष शर्मा, कीर्तिचक्र द्वारा एक 'सेरामेनिक प्रदर्शनी' लगाई गई। जिससे प्राप्त होनें वाली आय श्रीमती शर्मा पूर्व वर्षों की भाँति इस वर्ष भी जिला सैनिक कल्याण कार्यालय भोपाल के ध्वज निधि में दान स्वरूप प्रदान करेंगी।

0 comments:

Related Posts with Thumbnails
 
Blog template by mp-watch.blogspot.com : Header image by Admark Studio