सन् 1971 में भारतीय सेनाओं ने युद्ध में पाकिस्तानी सेनाओं पर विजय प्राप्ती पर
सैनिक विश्रामगृह, भोपाल में 16 दिसम्बर 2009 बुधवार की प्रात: ग्यारह बजे विजय दिवस समारोह- 2009 का आयोजन किया जा रहा है। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी विंग कमाण्डर अरूण पुरी (सेवानिवृत्त) ने जानकारी दी है कि इस दिन सन् 1971 में भारतीय सेनाओं ने युद्ध में पाकिस्तानी सेनाओं पर विजय प्राप्त की थी।
राष्ट्र सम्मान से जुड़े इस समारोह का आयोजन राष्ट्रीय स्तर पर किया जाता है। इस अवसर पर युद्ध में शहीद सैनिकों को श्रद्धाँजलि अर्पित करनें के साथ उनके परिजनों एवं अन्य अलंकृत सैनिकों का सम्मान किया जाता है।
जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने भोपाल में निवासरत सभी भूतपूर्व सैनिकों, उनकी विधवाओं एवं परिजनों तथा गणमान्य नागरिकों से उक्त समारोह में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर, शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित करनें का अनुरोध किया है।

0 comments:
Post a Comment