पर्यटकों के लिये अन्य पर्यटन सुविधाएं उपलब्ध हो
वन मंत्री श्री सरताज सिंह ने मध्यप्रदेश में ईको पर्यटन स्थलों पर सुविधाओं के विकास के लिये ईको पर्यटन विकास निगम की स्थापना के सम्बन्ध में विचार करने पर बल दिया है।गत दिन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हुई एक बैठक में वन मंत्री श्री सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश ईको पर्यटन विकास बोर्ड द्वारा किये जा रहे ईको पर्यटन क्षेत्रों के विकास कार्यों के साथ अब व्यवसायिक गतिविधियां भी जुड़ती जा रही है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के ईको पर्यटन क्षेत्रों से देश-विदेश के पर्यटकों को तभी प्रभावी रूप से जोड़ा जा सकता है जब वहां पर्यटकों के लिये अन्य पर्यटन सुविधाएं उपलब्ध हो। इन गतिविधियों के सुचारू सम्पादन के लिए ईको पर्यटन विकास बोर्ड के स्थान पर ईको पर्यटन विकास निगम की स्थापना की आवश्यकता है।
श्री सिंह ने इस सम्बन्ध में समग्र रूप से विचार कर प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश बैठक में दिये। बैठक में अपर मुख्य सचिव वन श्री प्रशांत मेहता, प्रधान मुख्य वनसंरक्षक श्री ए.के. दुबे एवं विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी श्री पुष्कर सिंह उपस्थित थे।

0 comments:
Post a Comment