Pages


Top Stories

Wednesday, December 2, 2009

लगझमवर्ग (यूरोप) के राजदूत द्वारा ब्लड बैंक की सराहना

रेडक्रास सोसायटी द्वारा संचालित ब्लड बैंक
लगझमवर्ग (यूरोप) के भारत स्थित राजदूत श्री मार्क कॉरटे ने रेडक्रास सोसायटी द्वारा संचालित ब्लड बैंक की व्यवस्थाओं और वहां उपलब्ध सुविधाओं की सराहना की है। श्री कॉरटे आज अपने भोपाल प्रवास के दौरान रेडक्रास के ब्लड बैंक का अवलोकन करने पहुंचे थे। 
इस अवसर पर मध्यप्रदेश रेडक्रास सोसायटी राज्य शाखा के चेयरमेन डॉ. विश्वास तिवारी, सचिव श्री एन.के. शर्मा एवं ब्लड बैंक के डायरेक्टर डॉ. व्ही.डब्ल्यू. कवठेकर उपस्थित थे।
लगझमवर्ग के राजदूत श्री मार्क कॉरटे ने कहा कि रक्तदान एक ऐसा सामाजिक कार्य है जिसे हर व्यक्ति को करना चाहिये। यह कार्य लोगों के जीवन से जुड़ा है और कई जिंदगियों को सहारा प्रदान करता है। श्री कॉरटे ने रेडक्रास ब्लड बैंक की विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की और उन्होंने रक्तदान कर रहे लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर रेडक्रास सोसायटी की राज्य शाखा ने भोज इन्फार्मेशन टेक्नालॉजी एण्ड आफिस ऑटोमेशन डीलर्स एसोसिएशन के सहयोग से एड्स दिवस पर रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया था।

0 comments:

Related Posts with Thumbnails
 
Blog template by mp-watch.blogspot.com : Header image by Admark Studio