Pages


Top Stories

Tuesday, December 1, 2009

भूतपूर्व सैनिकों का चयन 10 एवं 11 दिसम्बर को

गणतंत्र दिवस परेड के लिये
आगामी 26 जनवरी 2010 को आयोजित होने वाली गणतंत्र दिवस परेड में सम्मिलित होने वाले भूतपूर्व सैनिकों की टुकड़ी के लिये स्वस्थ एवं सक्षम भूतपूर्व सैनिकों का चयन 10 एवं 11 दिसम्बर 2009 को किया जावेगा।संचालक सैनिक कल्याण मध्यप्रदेश ने जानकारी दी है कि भूतपूर्व सैनिकों की टुकड़ी के लिये चयन दस एवं ग्यारह दिसम्बर की प्रात: 11 बजे से दोपहर एक बजे तक संचालनालय सैनिक कल्याण, मध्यप्रदेश, जी.टी.बी.टी. काम्पलेक्स, न्यू मार्केट, टी.टी. नगर भोपाल में किया जायेगा। गणतंत्र दिवस परेड में सम्मिलित होने के इच्छुक भूतपूर्व सैनिकों को चयन के लिये डिस्चार्ज बुक एवं पहचान पत्र के साथ उपरोक्त समय एवं स्थान पर उपस्थित होना आवश्यक है।

0 comments:

Related Posts with Thumbnails
 
Blog template by mp-watch.blogspot.com : Header image by Admark Studio