Pages


Top Stories

Tuesday, November 10, 2009

प्रदेश में किसानों को मांग के अनुरूप खाद मिले

डी.ए.पी. के रेक प्रदेश में नियमित लगवाये जाने की व्यवस्था
Bhopal:Monday, November 9, 2009: प्रदेश में इस वर्ष रबी सीजन में बोनी का कार्य तेज गति से चल रहा है। प्रदेश में अब तक 60 से 65 प्रतिशत बोनी किये जाने की सूचना है।
किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग द्वारा किसानों को उनकी मांग के अनुरूप खाद एवं बीज की आपूर्ति होती रहे इस ओर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। प्रदेश में रबी का सामान्य क्षेत्र 84 लाख हेक्टेयर है। इस वर्ष अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में अच्छी बारिश होने के कारण रबी के क्षेत्रफल में 8 लाख हेक्टेयर की और वृद्धि हुई है। इसकी वजह से किसानों में खाद की मांग ज्यादा बढ़ी है।
विभाग के अधिकारियों द्वारा केन्द्र सरकार के कृषि मंत्रालय एवं रसायन मंत्रालय में खाद की आपूर्ति नियमित किये जाने के संबंध में लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। विभाग के प्रयासों से नवम्बर माह में डी.ए.पी. एक लाख 19 हजार मैट्रिक टन, एन.पी.के. 48 हजार मैट्रिक टन एवं यूरिया का 3 लाख 7 हजार मैट्रिक टन का आवंटन प्राप्त हुआ।
राज्य को प्राप्त फर्टिलाईजर का वितरण प्रदेश के जिलों में समय पर हो सके इसके लिये विभागीय अधिकारियों द्वारा रेल मंत्रालय के अधिकारियों से लगातार सम्पर्क किया जा रहा है। रेल मंत्रालय से अनुरोध किया गया है कि वे प्रतिदिन 8 रेक डी.ए.पी. और एन.पी.के. तथा यूरिया की 5 रेक प्रतिदिन की दर पर व्यवस्था करें। रेल मंत्रालय के अधिकारियों ने कृषि विभाग के अधिकारियों को पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया है। किसानों को शत-प्रतिशत प्रमाणित बीज उपलब्ध कराया जा रहा है।

0 comments:

Related Posts with Thumbnails
 
Blog template by mp-watch.blogspot.com : Header image by Admark Studio