Pages


Top Stories

Thursday, November 5, 2009

एक लाख क्विंटल से अधिक बीज का वितरण

रबी सीजन में बोनी के कार्य में तेजी
Bhopal:Wednesday, November 4, 2009:Updated 18:28IST प्रदेश में इस वर्ष रबी सीजन में बोनी के कार्य में तेजी आयी है। बोनी में आयी तेज गति को देखते हुये किसानों को उनकी मांग के अनुसार प्रमाणित बीज का वितरण किसान कल्याण एवं कृषि विभाग द्वारा सुनिश्चित किया जा रहा है।
प्रदेश में रबी वर्ष 2009-10 के लिये 8 लाख 76 हजार क्विंटल बीज वितरण का कार्यक्रम तय किया गया है, जो पिछले वर्ष के वितरण से तीन लाख क्विंटल अधिक है। प्रदेश में संस्थागत स्त्रोतों से 4.93 लाख क्विंटल तथा निजी स्त्रोतों से 3.92 लाख क्विंटल इस प्रकार कुल 8 लाख 85 हजार क्विंटल बीज उपलब्ध है। उपलब्ध प्रमाणित बीज में गेहूँ बोनी किस्म 7.12 लाख क्विंटल शामिल हैं।
प्रदेश में अभी तक एक लाख 95 हजार क्विंटल बीज संस्थागत स्त्रोतों से एवं एक लाख 81 हजार क्विंटल बीज निजी स्त्रोतों से बीज विक्रय केन्द्रों पर उपलब्ध कराया गया है। इन केन्द्रों से किसान अपनी जरूरत के अनुसार बीज प्राप्त कर रहे हैं।
सहकारी संस्थाओं में गेहूँ बीज 61 हजार 992 एवं चना बीज 32 हजार 622 क्विंटल कुल 94 हजार 614 क्विंटल बीज का भंडारण किया गया है। किसानों को गेहूँ 61 हजार 92, चना 42 हजार 80 इस प्रकार कुल एक लाख तीन हजार 172 क्विंटल प्रमाणित बीजों का वितरण अब तक किसानों को किया गया है।

0 comments:

Related Posts with Thumbnails
 
Blog template by mp-watch.blogspot.com : Header image by Admark Studio