Pages


Top Stories

Wednesday, November 25, 2009

मछुआ दुर्घटना बीमा योजना के अमल में प्रदेश देश में दूसरा

मुख्यमंत्री श्री चौहान को समर्पित की द्वितीय पुरस्कार ट्राफी
मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान को आज यहां विधानसभा स्थित कक्ष में मत्स्य-पालन विभाग को मछुआ दुर्घटना बीमा योजना के अमल पर प्रदेश को मिले द्वितीय पुरस्कार की ट्राफी को समर्पित किया गया। इस अवसर पर मत्स्य-पालन मंत्री श्री अजय विश्नोई, प्रमुख सचिव मत्स्य-पालन श्री मनोज गोयल और संचालक मत्स्योद्योग श्री एच.एस. सिद्धू उपस्थित थे।उल्लेखनीय है कि प्रदेश ने मछुओं तथा उनके परिवार को सुरक्षा प्रदान करने की केन्द्र प्रवर्तित दुर्घटना बीमा योजना के अमल में वर्ष 2008-09 में देश में द्वितीय स्थान अर्जित किया है। प्रदेश में इस अवधि में 72 हजार 954 मछुओं का दुर्घटना बीमा कर उन्हें सुरक्षा प्रदान की गई।

0 comments:

Related Posts with Thumbnails
 
Blog template by mp-watch.blogspot.com : Header image by Admark Studio