परियोजना की लागत करीब 9 हजार करोड़ रुपये
बैतूल जिले में दो हजार मेगावाट क्षमता की कोयला आधारित ताप विद्युत परियोजना स्थापित होगी। इस परियोजना के लिये हाल ही में करारनामे पर हस्ताक्षर हुए। इस परियोजना की लागत करीब 9 हजार करोड़ रुपये है।
यह ताप विद्युत परियोजना मेसर्स वेलस्पन ऊर्जा मध्यप्रदेश लिमिटेड मुम्बई द्वारा स्थापित की जायेगी। ऊर्जा सचिव श्री एस.पी.एस. परिहार तथा मैनेजिंग डायरेक्टर मेसर्स वेलस्पन ऊर्जा मध्यप्रदेश लिमिटेड मुम्बई श्री विनीत मित्तल ने करारनामे पर हस्ताक्षर किये। इस मौके पर अपर सचिव ऊर्जा श्री आर.के. कटारे सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश में अब तक 42 कम्पनियों से 55545 मेगावाट क्षमता की ताप विद्युत परियोजनाओं के लिये करारनामे पर हस्ताक्षर किये जा चुके हैं।
उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश में अब तक 42 कम्पनियों से 55545 मेगावाट क्षमता की ताप विद्युत परियोजनाओं के लिये करारनामे पर हस्ताक्षर किये जा चुके हैं।
0 comments:
Post a Comment