Pages


Top Stories

Sunday, November 22, 2009

विश्व व्यापार एवं अंर्तराष्ट्रीय कूटनीति पर व्याख्यान

 आयात-निर्यात में आये परिवर्तनों एवं विश्व व्यापार संगठन पर चर्चा

आर.सी.व्ही.पी. नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी भोपाल में अखिल भारतीय सिविल सेवाओं के अधिकारियों के जारी प्रशिक्षण के अंतर्गत आयोजित किये जा रहे विशेष व्याख्यान, सेमीनार एवं कार्यशालाओं के क्रम में शनिवार को श्री पी.के. दास, संयुक्त सचिव वाणिज्य मंत्रालय, भारत सरकार का व्याख्यान आयोजित किया गया।
प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुये श्री दास ने वर्तमान विश्व व्यापार की प्रवृत्तियों, विश्व व्यापार संगठन एवं उसके अस्तित्व में आनें के बाद से अब तक आये परिवर्तनों पर चर्चा की। उन्होंने विश्व व्यापार में भारत के योगदान और कमियों पर प्रकाश भी डाला। इसके साथ वर्तमान में आयात-निर्यात में आये परिवर्तनों एवं विश्व व्यापार संगठन के द्वारा नवीन अवसरों के संबंध में प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया।
श्री दास ने फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (एफ.टी.ए.) एवं रीजनल ट्रेड एग्रीमेंट के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुये इसकी प्रासंगिकता को प्रतिपादित किया। उन्होंने प्रशिक्षु अधिकारियों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुये अफ्रीकी देशों के साथ भारत के अंर्तराष्ट्रीय व्यापार में कमी, चीन की भूमिका, द्विपक्षीय समझौतों की उपादेयता के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।

0 comments:

Related Posts with Thumbnails
 
Blog template by mp-watch.blogspot.com : Header image by Admark Studio