Pages


Top Stories

Monday, November 23, 2009

राज्य स्तरीय समिति में दो अशासकीय संगठन नामांकित

 संचालन समिति के अध्यक्ष मध्यप्रदेश शासन के मुख्य सचिव
राज्य शासन ने प्रतिपूरक वनीकरण विधि प्रबंधन एवं योजना प्राधिकरण से प्राप्त राशि से कराये जाने वाले कार्यों के सम्बंध में गठित राज्य स्तरीय संचालन समिति में दो अशासकीय संगठनों का नामांकित किया है। इस संबंध में जारी आदेशानुसार समिति में समर्थन और प्रदान संगठन शामिल किये गये है।
ज्ञातव्य है कि राज्य स्तरीय संचालन समिति के अध्यक्ष मध्यप्रदेश शासन के मुख्य सचिव है। समिति में वन, वित्त, योजना-आर्थिक एवं सांख्यिकी, लोक निर्माण, जल संसाधन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव/प्रमुख सचिव, प्रधान मुख्य वन संरक्षक, प्रधान मुख्य वन सरंक्षक (वन्य प्राणी), सचिव-वन, भारत शासन के पर्यावरण एवं वन मंत्रालय के प्रतिनिधि अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षण (भू-प्रबन्ध) सदस्य है। अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (विकास) इस समिति के सदस्य सचिव है।

0 comments:

Related Posts with Thumbnails
 
Blog template by mp-watch.blogspot.com : Header image by Admark Studio