Pages


Top Stories

Tuesday, November 24, 2009

प्रदेश के शूटरों ने राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में जीते 12 पदक

 ''53वी राष्ट्रीय शूटिंग चैम्पियनशिप''
पंजाब के जालांधर में 9 से 19 नवम्बर 2009 तक आयोजित हुई ''53वी राष्ट्रीय शूटिंग चैम्पियनशिप'' में राज्य शूटिंग अकादमी के 22 खिलाड़ियों ने प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया।

चैम्पियनशिप में देश की 22 टीमों के लगभग 1700 से अधिक शूटरों ने भाग लिया। चैम्पियनशिप में अकादमी के खिलाड़ियों ने सधी हुई निशानेबाजी का प्रदर्शन कर प्रदेश के लिए 2 स्वर्ण, 7 रजत एवं 3 कांस्य पदकों सहित कुल 12 पदक अर्जित किए।
अकादमी के शूटरों द्वारा पदक अर्जित करने पर अपर मुख्य सचिव खेल- श्रीमती रंजना चौधरी, संचालक खेल- श्री संजय चौधरी तथा संयुक्त संचालक खेल- डॉ. विनोद प्रधान ने खिलाड़ियों एवं श्री वेदप्रकाश पिलानिया- मुख्य प्रशिक्षक एवं सुनीता संकत- सहायक प्रशिक्षक राज्य शूटिंग अकादमी को बधाई दी।

0 comments:

Related Posts with Thumbnails
 
Blog template by mp-watch.blogspot.com : Header image by Admark Studio