शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार वन संरक्षक कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक भोपाल श्री मोहन मीणा के पूर्व में जारी स्थानांतरण आदेश को संशोधित कर वन संरक्षक नरसिंहपुर (सामान्य) वन मण्डल पदस्थ किया है। उप वन संरक्षक श्रीमती कमालिका मोहंता को उप वन संरक्षक मध्यप्रदेश राज्य वन अनुसंधान संस्थान, जबलपुर प्रतिनियुक्ति पर, वन मण्डलाधिकारी नरसिंहपुर श्री टी.एस. चतुर्वेदी को वन मण्डलाधिकारी सामान्य वन मण्डल अनूपपुर, वन मण्डलाधिकारी नौरादेही (वन्यप्राणी) वन मण्डल सागर, श्री आर.एस. सिकरवार को संचालक, वन विद्यालय बैतूल, उप वन संरक्षक श्री ओ.पी. उचाड़िया के पूर्व में जारी आदेश में संशोधन करते हुए वन मण्डलाधिकारी नौरादेही (वन्यप्राणी) वन मण्डल सागर तथा वन मण्डलाधिकारी सामान्य वन मण्डल अनूपपुर श्री पी.जी. फुलझेले को वन मण्डलाधिकारी (सामान्य) वन मण्डल अलीराजपुर पदस्थ किया गया है।
Tuesday, October 20, 2009
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
0 comments:
Post a Comment