Pages


Top Stories

Wednesday, October 21, 2009

35वी राष्ट्रीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता (प्रथम समूह) 2009 शुरू

रिचा मिश्रा ने 3 स्वर्ण पदकों के साथ बनाया नया मीट रिकार्ड
Bhopal:Wednesday, October 21, 2009:Updated 20:14IST 35वीं राष्ट्रीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता (प्रथम समूह) आज यहां शुरू हुई। प्रतियोगिता के प्रथम दिन तैराकी में दिल्ली की रिचा मिश्रा ने चमत्कारिक प्रदर्शन करते हुए 200मी। बैक स्ट्रोक, 100मी। बटर फ्लाय एवं 100मी। फ्री स्टाइल में स्वर्ण पदक जीता। 100मी। फ्री स्टाइल में कु. मिश्रा ने 01::03:63 समय के साथ नया मीट रिकार्ड कायम किया। भोपाल के प्रकाश तरण पुष्कर में कु. मिश्रा ने निशा मिलेट तमिलनाडू द्वारा वर्ष 1993-94 में बनाए गए 01:03:87 के पुराने रिकार्ड को तरणताल में डुबो दिया।
आज प्रकाश तरण पुष्कर में प्रात: हीटस मुकाबले खेले गए। सायं काल फाइनल में तीन इवेंट 200मी. बेक स्ट्रोक, 100मी. फ्री स्टाइल एवं 100मी. बटर फ्लाय की तीनों स्पर्धाओं में दिल्ली की कु. रिचा मिश्रा ने स्वर्ण पदक जीता।
टी.टी. नगर स्टेडियम खेले गए बास्केटबाल मुकाबले के परिणाम
1 छत्तीसगढ़ वि.वि. तमिलनाडू 56-38 अंक
2 दिल्ली वि.वि. हिमाचल प्रदेश 28-20 अंक
3 आंध्र प्रदेश वि.वि. बिहार 33-02 अंक
4 पंजाब वि.वि. उड़ीसा 59-10 अंक
5 म.प्र. वि.वि. उ.प्र. 44-30 अंक
6 हरियाणा वि.वि. उत्तरांचल 30-22 अंक
7 कर्नाटक वि.वि. चंड़ीगढ़ 40-11 अंक
8 महाराष्ट्र वि.वि. गुजरात 47-27 अंक
9 प. बंगाल वि.वि. केरल 41-28 अंक
टी.टी. नगर स्टेडियम खेले गए हेण्डबाल मुकाबले के परिणाम
1 केरल वि.वि. आंध्रप्रदेश 18-13 गोल
2 छत्तीसगढ़ वि.वि. हरियाणा 25-13 गोल
3 उ.प्र. वि.वि. राजस्थान 22-05 गोल
4 म.प्र. वि.वि. उड़ीसा 12-11 गोल
5 महाराष्ट्र वि.वि. गुजरात 23-08 गोल
6 पंजाब वि.वि. चंड़ीगढ़ 21-17 गोल
इसी प्रकार टी.टी. नगर स्टेडियम खेली जा रही टेबल टेनिस प्रतियोगिता में गत वर्ष की विजेता तमिलनाडू उपविजेता उत्तराखंड मैजबान मध्यप्रदेश, गुजरात, दिल्ली, महाराष्ट्र, प.बंगाल ने क्वाटर फाइनल में प्रवेश किया।
प्रतियोगिता के परिणाम
1 हिमाचल प्रदेश वि.वि. गुजरात 3-0
2 म.प्र. वि.वि. बिहार 3-0
3 छत्तीसगढ़ वि.वि. केरल 3-1
4 पंजाब वि.वि. आसाम 3-0
5 दिल्ली वि.वि. उत्तरप्रदेश 3-0
6 महाराष्ट्र वि.वि. हरियाणा 3-0
7 प. बंगाल वि.वि. आंध्रप्रदेश 3-0
8 दिल्ली वि.वि. राजस्थान 3-0
9 उत्तराखंड वि.वि. केरल 3-0
10 तमिलनाडू वि.वि. आसाम 3-0
11 कर्नाटक वि.वि. उड़ीसा 3-1
12 गुजरात वि.वि. बिहार 3-0
13 महाराष्ट्र वि.वि. राजस्थान 3-0
14 पंजाब वि.वि. उड़ीसा 3-0
15 दिल्ली वि.वि. हरियाणा 3-0
16 प. बंगाल वि.वि. छत्तीसगढ़ 3-2
17 केरल वि.वि. आंध्रप्रदेश 3-0
18 तमिलनाडू वि.वि. कर्नाटक 3-0
19 उत्तराखंड़ वि.वि. आंध्रप्रदेश 3-0
20 महाराष्ट्र वि.वि. उत्तरप्रदेश 3-1
21 आसाम वि.वि. उड़ीसा 3-0
22 बिहार वि.वि. हिमाचल प्रदेश 3-0
23 तमिलनाडू वि.वि. पंजाब 3-0
24 म.प्र. वि.वि. हिमाचल प्रदेश 3-0
25 उत्तरप्रदेश वि.वि. हरियाणा 3-0
26 उत्तराखंड वि.वि. छत्तीसगढ़ 3-2
27 म.प्र. वि.वि. गुजरात 3-2
आज प्रात: टी.टी. नगर स्टेडियम में खेल जा रहे बास्केटबाल, हैण्डबाल एवं टेबल टेनिस तथा प्रकाश तरण पुष्कर में आयोजित तैराकी प्रतियोगिता का अवलोकन संचालक खेल और युवक कल्याण श्री संजय चौधरी, संयुक्त संचालक खेल डॉ0 विनोद प्रधान एवं उपसंचालक भारतीय खेल प्राधिकरण श्री संजीव शर्मा द्वारा किया गया।
कल 22 अक्टूबर की प्रतियोगिताएं
कल गुरुवार 22 अक्टूबर को 35वीं राष्ट्रीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता (प्रथम समूह) के अर्न्तगत टी.टी. नगर स्टेडियम में बास्केटबाल, हैण्डबाल में लीग मुकाबले होंगे। टेबल टेनिस में क्वाटर फाइनल मैच खेले जायेंगे। वहीं प्रकाश तरण पुष्कर में तैराकी में 100मी. ब्रेस्ट स्टोक, 200मी. फ्री स्टाइल एवं 100मी. बेक स्टोक की हीटस प्रात: 8.30 बजे से होंगी एवं फाइनल सायं 4.30 बजे होंगे।

0 comments:

Related Posts with Thumbnails
 
Blog template by mp-watch.blogspot.com : Header image by Admark Studio