Bhopal:Tuesday, September 29, 2009:Updated 17:20IST
वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में एक से सात अक्टूबर तक वन्यप्राणी सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान वन्यप्राणी संरक्षण पर केन्द्रित विभिन्न रचनात्मक आयोजन होंगे। इसी कड़ी में विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं के लिये सप्ताह के दौरान विभिन्न गतिविधियां तथा प्रतियोगितायें आयोजित की जा रही हैं।
वन राज्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने वन्यप्राणी सप्ताह के दौरान संस्थाओं से सभी गतिविधियों में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है। उन्होंने वन्यप्राणी संरक्षण के लिये जागरूकता पैदा करने में अपनी महती भूमिका अदा करने का आव्हान भी किया है।
वन विहार में वन्यप्राणी सप्ताह के तहत चित्रकला प्रतियोगिता 6 वर्गो में 01 अक्टूबर को प्रातः 10.00 बजे से 12.00 बजे तक वन विहार स्थित विहार वीथिका में आयोजित की जायेगी। इसमें प्रथम वर्ग कक्षा 1 से 4 तक, दूसरा वर्ग कक्षा 5 से 8 तीसरा वर्ग कक्षा 9 से 12 चौथा वर्ग मंद बुद्धि छात्रों एवं पांचवा वर्ग गंूगे एवं बहरे छात्रों का तथा छठवां वर्ग जन सामान्य के लिये खुला वर्ग होगा। पेंटिंग स्थल पर केवल ड्राइंग शीट ही उपलब्ध कराई जायेगी। शेष सामग्री प्रतिभागियों को अपने साथ लाना होगी।
क्विज प्रतियोगिता विभिन्न विद्यालयों के मध्य आयोजित की जायेगी। इसके सेमी फाइनल एवं फाइनल चक्र वन विहार में 01 अक्टूबर को दोपहर 01 बजे से आयोजित होंगे। बाद विवाद प्रतियोगिता शिक्षकों के लिये 06 अक्टूबर को प्रातः 10.30 बजे विहार वीथिका वन विहार में आयोजित की जायेगी। महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं के लिये 03 अक्टूबर को दोपहर 1.30 बजे सत्यसांई कालेज अथवा अन्य चयनित स्थल पर आयोजित की जायेगी। विद्यालयीन छात्र-छात्राओं के लिये 05 अक्टूबर को प्रातः 10.00 बजे कमला नेहरू गर्ल्स उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टी.टी. नगर अथवा अन्य चयनित स्थल पर आयोजित की जायेगी।
निबंध प्रतियोगिता 03 अक्टूबर को प्रातः 10.00 बजे से 12.00 बजे तक विहार वीथिका वन विहार में आयोजित की जायेगी। निबंध के लिये उत्तर पुस्तिका स्थल पर ही दी जायेगी। फोटाग्राफी प्रतियोगिता 05 अक्टूबर को प्रातः 10.00 बजे विहार वीथिका वन विहार में आयोजित की जायेगी। इस प्रतियोगिता के लिये अपने नामों का पंजीयन 01 अक्टूबर तक सीधे वन विहार के कार्यालय में किया जा सकता है।
इसी प्रकार रंगोली प्रतियोगिता 'वन एवं वन्यप्राणी' विषय पर 06 अक्टूबर को प्रातः 8.00 से 10.00 बजे तक वन विहार में किया जायेगा। इस प्रतियोगिता के लिये मुख्य सड़क पर (डामर के ऊपर) प्रत्येक प्रतिभागी को 1.5 मीटर 1.5 मीटर का स्थान उपलब्ध कराया जायेगा। प्रतियोगिता हेतु इच्छुक महिला पुरूष छात्र छात्रायें एवं अन्य संगठन अपने नामों का पंजीयन 01 अक्टूबर 09 तक कार्यालयीन समय में वन विहार में कर सकते हैं।
फेंसी ड्रेस प्रतियोगिता प्राथमिक विद्यालय एवं के.जी. के छात्र-छात्राओं के लिये वन्यप्राणी थीम पर आधारित प्रतियोगिता 07 अक्टूबर को प्रातः 9.00 बजे विहार वीथिका वन विहार में आयोजित की जायेगी। इस प्रतियोगिता के लिये नामों का पंजीयन 01.10.09 तक वन विहार में किया जायेगा।
शैक्षणिक गतिविधियों के तहत वन्यप्राणी सप्ताह के दौरान वन एवं वन्यप्राणी संरक्षण पर विभिन्न शैक्षणिक कार्यक्रम भी आयोजित किये जायेंगे। इनमें पक्षी अवलोकन शिविर 03, 04 एवं 05 अक्टूबर 09 प्रातः 6.00 से 8.30 बजे आयोजित होगा। एक दिन के वन्यजीव पालक 03, 05 एवं 06 अक्टूबर 09 प्रातः 7.00 से 11.00 बजे तक, क्षमता विकास कार्यशाला 04 अक्टूबर को प्रातः 10.00 से दोपहर 4.00 बजे तक, सृजनात्मकता कार्यशाला 06 अक्टूबर को प्रातः 9.00 बजे तक, जागरूकता रैली 02 अक्टूबर को प्रातः 9.00 बजे तक तथा खुला प्रश्न मंच 07 अक्टूबर को प्रातः 11.30 बजे तक आयोजित होगा।
पुरस्कार वितरण 07 अक्टूबर को प्रातः 12.00 बजे वन विहार के विहार वीथिका में वन्यप्राणी सप्ताह के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण किया जायेगा।

0 comments:
Post a Comment