संपदा संचालनालय की वेबसाइट का शुभारंभ
गृहमंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता ने आज यहां संपदा संचालनालय की वेबसाइट का शुभारंभ किया। इस वेबसाइट में मध्यप्रदेश की आवास नीति, आवेदकों की प्रतीक्षा सूची, सभी मकानों तथा रहवासियों की जानकारी, रहने के अयोग्य मकानों की सूची, प्रतिमाह बैठक की सूचना, बैठक में आवंटित मकानों की सूची, निष्कासन में दर्ज लोगों की सूची तथा अन्य जानकारी उपलब्ध रहेगी।
फिलहाल यह वेबसाइट एनआईसी से संबंधित रहेगी और छह महीने बाद इसका स्वतंत्र अस्तित्व हो जायेगा।
इस अवसर पर गृहमंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता ने कहा कि भोपाल में शासकीय मकानों की संख्या बढ़ाने के प्रयास किये जा रहे हैं। साथ ही उन्होंने निर्देश दिया कि जिन शासकीय आवासों में अनाधिकृत रूप से लोग रह रहे हैं उनसे यह आवास सख्ती के साथ खाली कराये जायें। इस अवसर पर उपस्थित पुलिस अधिकारियों को उन्होंने इस मुहिम में पूरा सहयोग करने के निर्देश दिये। इससे जरूरतमंद प्रतीक्षारत लोगों को मकान उपलब्ध कराये जा सकेंगे।
गृहमंत्री ने कहा कि पारदर्शिता की कमी से ही अनियमितताएं और भ्रष्टाचार होते हैं। शासकीय कार्य में पारदर्शिता बढ़ाने के लिये मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के मार्गदर्शन में नवीनतम प्रौद्योगिकियों का भरपूर उपयोग किया जा रहा है। इस कड़ी में संपदा संचालनालय की वेबसाइट की शुरूआत एक और महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने वेबसाइट को निरंतर अपडेट करने को कहा जिससे कि इसका महत्व और उपयोगिता बनी रहे। गृहमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा मध्यप्रदेश बनाओ अभियान शुरू किया गया है जिसका उद्देश्य प्रदेश के हर व्यक्ति का मध्यप्रदेश के नवनिर्माण में सक्रिय सहयोग प्राप्त करना है। जो व्यक्ति जहां है वहीं अपने कर्त्तव्यों का निष्ठा से निर्वाह करे तभी यह अभियान सफल होगा।
एनआईसी के सचिव श्री विनायक राव ने कहा कि संचालनालय द्वारा शुरू की गई यह वेबसाइट कार्य में पारदर्शिता लाने और कार्यकुशलता बढ़ाने में एक महत्वपूर्ण कदम है। लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री श्री अखिलेश उपाध्याय ने बताया कि शासकीय आवासों में बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिये 38 करोड़ रुपये की एक कार्ययोजना तैयार की गई है। संचालक संपदा श्रीमती रेणु तिवारी ने बताया कि संचालनालय के अभिलेखों को काफी हद तक अद्यतन किया गया है। छह माह बाद यह वेबसाइट स्वतंत्र रूप से अस्तित्व में आ जायेगी। जिससे शासकीय कर्मचारियों को काफी सुविधा होगी।
इस अवसर पर प्रमुख सचिव गृह श्री राजन कटोच, सचिव श्री विजय कटारिया, एस.एस.पी. श्री आदर्श कटियार तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे। आवंटन एवं निष्कासन अधिकारी श्री प्रमोद कुमार शुक्ला ने आभार व्यक्त किया।

0 comments:
Post a Comment