Pages


Top Stories

Friday, April 23, 2010

प्रदेश की वस्तुओं को अंतर्राष्ट्रीय बाजार मुहैया कराएँ अधिकारी

अंतर्राष्ट्रीय व्यापार प्रबंधन का चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ
मध्यप्रदेश में ऐसी अनेक वस्तुओं का उत्पादन होता है जिनकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत काफी अधिक प्राप्त हो सकती है। शासकीय अधिकारी दैनंदिन के कार्यों से हटकर अंतर्राष्ट्रीय व्यापार की आवश्यक बातों को जानें तथा प्रदेश के अच्छी गुणवत्ता वाले उत्पादों एवं सेवाओं को अंतर्राष्ट्रीय बाजार उपलब्ध कराने में मदद करें। इससे म.प्र. को स्वर्णिम प्रदेश बनाने के संकल्प को बल मिलेगा। 
इस आशय के विचार प्रशासन अकादमी के महानिदेशक डॉ. संदीप खन्ना ने आज आर.सी.व्ही.पी. नरोन्हा प्रशासन अकादमी द्वारा आई.आई.एम. इंदौर के सहयोग से विभिन्न विभागों के अधिकारियों के लिये अंतर्राष्ट्रीय व्यापार प्रबंधन विषय पर 21 अप्रैल से 24 अप्रैल, 2010 तक चलने वाले चार दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ करते हुए व्यक्त किये। 
कार्यक्रम में आई.आई.एफ.टी. नई दिल्ली के प्रो. रवीन्द्र सारधि, आई.आई.एम.  इंदौर के प्रो. साहिब सिंह, प्रशासन अकादमी के विशेषज्ञ अधिकारी श्री विश्राम सागर शर्मा के अलावा उद्योग, हस्तशिल्प, एम.पी. एग्रो, पशुपालन, उद्यानिकी, किसान कल्याण एवं कृषि विकास, खादी ग्रामोद्योग आदि विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

प्रारंभ में प्रशिक्षण कार्यक्रम में आये अतिथि वक्ताओं एवं प्रशिक्षणार्थियों का स्वागत करते हुए श्री विश्राम सागर शर्मा ने बताया कि देश के उभरते हुए राज्य म.प्र. में उत्पादित अच्छी गुणवत्ता वाली वस्तुओं को अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में ले जाया जा सकता है। जिसके लिये हमें अंतर्राष्ट्रीय व्यापार के नियम-प्रक्रियाओं का ज्ञान आवश्यक है। प्रशिक्षण में विशेषज्ञ संकायों (फेकल्टीज) के माध्यम से अधिकारियों को अंतर्राष्ट्रीय व्यापार के बारे में जानकारी उपलब्ध करायी जायेगी। प्रशिक्षणार्थी इसका लाभ प्रदेश एवं म.प्र. की जनता को दिलाने में सहयोग करेंगे।

आई.आई.एफ.टी.  नई दिल्ली के प्रो. रवीन्द्र सारधि ने अंतर्राष्ट्रीय व्यापार का परिचय एवं वर्तमान स्थिति की जानकारी दी। उन्होंने ग्लोबलाईजेशन से वस्तुओं एवं सेवाओं, मानव संसाधन एवं मनी के तेजी से बढ़ते मूवमेंट की जानकारी दी। उन्होंने आउट सोर्सिंग, एक्सेस फारेन रिजर्व, टेक्नालॉजी में परिवर्तन से उत्पादन में बढ़ोत्तरी आदि की जानकारी दी। 
उन्होंने बताया कि भारत के निर्यात का 64 प्रतिशत भाग निर्मित वस्तुओं से प्राप्त होता है। जिसमें जेम्स एवं ज्वेलरी, क्रूड एवं पेट्रोलियम पदार्थ, मशीनरी एण्ड इण्डस्ट्री, रेडीमेड गारमेंट, फार्मास्युटिकल आदि प्रमुख निर्यातक उत्पाद हैं। आई.आई.एम. इंदौर के प्रो. साहिब सिंह ने भारत की विदेश व्यापार नीति के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

0 comments:

Related Posts with Thumbnails
 
Blog template by mp-watch.blogspot.com : Header image by Admark Studio