सतपुड़ा की सुरम्य वादियों में बसे छिंदवाड़ा जिले के तामिया विकासखंड के पर्वतीय अंचल तथा प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पातालकोट में 'सतपुड़ा रोमांचकारी खेल उत्सव - 2009' का आयोजन 23 अक्टूबर से 30 अक्टूबर 2009 तक किया जा रहा है।
जिला ओलम्पिक संघ द्वारा मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम और मध्यप्रदेश ईको पर्यटन विकास बोर्ड के सहयोग से आयोजित इस सात दिवसीय आयोजन में विभिन्न साहसिक रोमांचकारी खेलों का प्रदर्शन होगा। इस उत्सव के दौरान मध्यप्रदेश में पहली बार हॉटएयरबैलून तथा पैराग्लाईडिंग का प्रदर्शन होगा।
उक्त जानकारी कलेक्टर श्री निकुंज कुमार श्रीवास्तव ने आज दी। उन्होंने पर्यटकों से इस रोमांचकारी खेल उत्सव में भाग लेने तथा स्थानीय पर्यटन स्थलों का आनंद लेने की अपील की है।

0 comments:
Post a Comment